10 परिवारों को राशन बांटकर सचखंडवासी खेताराम इन्सां को दी श्रद्धांजलि
गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। क्षेत्र के गांव नेठराना में सोमवार को सचखंडवासी प्रेमी खेताराम इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में आसपास के गांवों से आई साध-संगत व प्रेमी सेवकों ने खेताराम इन्सां को श्रद्धांजलि दी। नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक मुखराम इन्सां ने पवित्र नारा ”धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा” लगाकर की। इस दौरान कविराजों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। Gogamedi News
नामचर्चा में वक्ताओं ने खेताराम इन्सां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रेमी खेताराम डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार थे। उनमें सेवा करने का जज्बा काबिलेतारीफ था वे मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 175 कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों ने 10 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर उनकी सहायता की।
इस दौरान सचखंडवासी के परिजन संतोष देवी (धर्म पत्नी), धर्मा देवी (भाभी), मोहनलाल -विमला, रोहतास कुमार-कविता, राधेश्याम-सुलोचना, बुधराम-सुमन, जगदीश-कलावती, इंद्रपाल-रेणु (पुत्र-पुत्रवधु), सुमित, आशीष, मोहित, आयूष, कुलदीप, अंकित, स्नेहा, श्रुति रेंहासी (पौत्र-पोत्रियां) मौजूद रहे। वहीं नामचर्चा में सच्चे नम्र सेवादार सम्पूर्ण सिंह, बलराम, मोहन लाल, प्रहलाद भादरा, मनीराम, महेंद्र, इन्द्रपाल, हरदत, जगदीश प्रेमी सेवक मुखराम, बहन सुमित्रा छानी, अंगुरी भिरानी, सरपंच राजेंद्र कुमार निमिवाल, पूर्व चेयरमैन क्रय विक्रय सतपाल नेहरा शेरपुरा व आसपास के गांवों की साध-संगत मौजूद रही।
सचखंडवासी का परिवार भी मानवता भलाई कार्यों में अग्रसर: मुखराम इन्सां | Gogamedi News
इस दौरान गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार निमिवाल ने कहा कि पूज्य गुरुजी की शिक्षा पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता की सेवा में हर समय खड़े रहते हैं, जिन्हें सलाम है। कलियुग में ऐसे सच्चे सेवादार मिलना मुश्किल है, ये सेवादार मानवता भलाई कार्य की ज्योत जगाए हुए हैंं, जो काबिले तारीफ है। सच्चे नम्र सेवादार सम्पूर्ण सिंह इन्सां ने बताया कि जिस प्रकार प्रेमी खेताराम इन्सां मानवता भलाई की सेवा से जुड़े रहे उसी तरह मालिक उनके परिवार को सेवा में जोड़े रखें। वहीं प्रेमी सेवक मुखराम इन्सां ने सचखंडवासी प्रेमी खेताराम इन्सां के परिवार के बारे में कहा कि यह परिवार मानवता भलाई कार्य में हमेशा अग्रसर रहता है।















