हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जमीन में रास्...

    जमीन में रास्ता देने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़े

    Abohar News
    जमीन में रास्ता देने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़े

    हमले में दोनों पक्षों के चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव बुर्जमुहार निवासी दो भाई और उनका परिवार जमीन में रास्ते को लेकर एक दूसरे से भिड़े और लाठियों से एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया, इस हमले में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    उपचाराधीन राज कुमार पुत्र फूसाराम ने बताया कि वह आॅटो चलाता है। आज सुबह वह शहर में सवारियां छोड़ने आया हुआ था तो इसी दौरान उसके बेटे बंटी ने उसे फोन किया कि उसके चचेचे भाई और ताया जमीन के रास्ते को लेकर उससे हाथापाई कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे भी पकड़ लिया और जमीन पर पटककर बुरी तरह से पीटा। राज कुमार ने बताया कि उसका अपने भाईयों से जमीन के रास्ते को लेकर विवाद है क्योंकि उनके भाई उसे जमीन में जाना वाला रास्ता नहीं दे रहे। हमने उक्त जमीन का बंटवारा सही करने को कहा तो वे भड़क उठे। Abohar News

    इधर इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष के लखबीर सिंह पुत्र राम कुमार, उसकी बहन निर्मला और राम कुमार पुत्र फूसा राम ने बताया कि उसके चाचा ने उनकी मां की जमीन का हिस्सा भी लिया हुआ है और अब वह हमारी जमीन कब्जाना चाहते हैं। आज जब हमने इस बात का विरोध किया तो उक्त परिवार ने हमला कर घायल कर दिया। इधर डॉक्टरों ने बताया कि दोनों पक्षोंं के लोग मारपीट के मामले में अस्पताल में दाखिल हुए हैं और इनकी एमएलआर काटकर पुलिस को भेज दी गई है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Kidnap: लुधियाना में कानून व्यवस्था बिगड़, फिल्मी अंदाज में कपड़ा कारोबारी किडनैप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here