हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Extortionist Arrested: व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में दो बदमाश धरे

    Yamunanagar
    Yamunanagar: व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में दो बदमाश धरे

    2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 15 कारतूस बरामद | Yamunanagar

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Yamunanagar: जिला यमुनानगर के अपराध शाखा 2 की टीम ने व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले गैंग के दो सदस्यों को हथियारों सहित गिरफतार किया। जानकारी देते हुए डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा-2 की टीम ने अनाज मंडी बिलासपुर के व्यापारी से विदेशी फोन नम्बरों से लगातार काल करके जान से मारने का भय दिखाकर रंगदारी मांगने को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान चेतन सिंह पुत्र राजेश कुमार वा साहिल खान पुत्र शकील खान वनासीयान गांव ताहरपुर कलां थाना छछरौली के रूप में हुई है। Yamunanagar

    आरोपियों से दो पिस्टल व 10 जिन्दा कारतूस वा एक देशी कटटा व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि अपराध शाखा-2 के इंचार्ज उप निरीक्षक राजकुमार ने एएसआई रमेश कुमार, मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार, मनीष कुमार, अकिंत कुमार, सुनील कुमार, जसपाल सिंह, दीपक की टीम ने आरोपियों को दादूपुर हैड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जनसे गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में तथा अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। Yamunanagar

    यह भी पढ़ें:– Fake DSP Arrested: पानीपत में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार