हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश पाकिस्तानी सै...

    पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुए दो जवान शहीद

    Kavita
    Kavita :

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुए भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गये। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार दोपहर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच चली गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये। घायल जवानों को श्रीनगर में से ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई घंटों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद शनिवार तड़के उनकी मौत हो गयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।