हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्रामीण पर जा...

    ग्रामीण पर जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी दबोचे, भेजे जेल

    Kairana News
    Kairana News: ग्रामीण पर जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी दबोचे, भेजे जेल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्रामीण के साथ गाली-गलौच, मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 28 मई को क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी फारुख के ऊपर गांव के ही कुछ लोगो ने गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। मामले के सम्बंध में कोतवाली पर आरोपियों के विरुद्ध घटना का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। Kairana News

    मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शौकीन उर्फ बच्चा व सरवेज उर्फ मोटा निवासीगण ग्राम बसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कुंए में घुसे तीन युवकों की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत