यूपी पंचायत चुनाव : सपा ने भाजपा को पछाड़ा, सर्वाधिक निर्दलीय जीते

लखनऊ (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के बाद अब योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश से भी भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है। राज्य के पंचायत चुनाव में समाज वादी पार्टी ने भगवा दल को पछाड़ दिया है। देर रात जिला पंचायत सदस्य 3050 पदों के घोषित नतीजों में समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार 747 सीटों पर जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को 690, बहुजन समाज पार्टी को 381 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस 76 सीटों पर सिमट गई। इन सब पर निर्दलीय भारी पड़ गए, जिन्होंने 1156 सीटों पर कब्जा जमाया है। बता दें कि पार्टियों ने अपना चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को नहीं दिया और सिर्फ समर्थित उम्मीदवार उतारे थे।

हालांकि भाजपा ने दावा किया था कि उसके 918 समर्थित उम्मीद जीत दर्ज कर चुके हैं और 456 सीटों पर आगे चल रहे हैं। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को कोरोना के भयावह दौर में आमजन की मदद करने की अपील की है। वहीं भाजपा कह रही है कि सपा अपनी सूची में निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जोड़ कर आंकड़ा बता रही है।

किस जिले में क्या स्थिति

फर्रूखाबाद : कुल 30 सीटों में से सपा 11, अन्य 13, भाजपा 4 और बसपा के दो प्रत्याशी विजयी रहे। जबकि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी जीत दर्ज न कर सका।

बलरामपुर : कुल 40 सीटों में से अन्य 13, सपा 11, बसपा 9, भाजपा 6 और कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता।

अमरोहा : कुल 27 सीटों में से सपा 9, बसपा 8, भाजपा 6 और निर्दलीय 4 सीटों पर विजयी रहे।

बदायूं : कुल 51 सीटों में से भाजपा 16, अन्य 15, सपा 12, बसपा 5, महान दल 2, कांग्रेस 1 प्रत्याशी विजयी रहे।

मथुरा : कुल 33 सीटों में से बसपा 12, भाजपा 9, आरएलडी 8, निर्दलीय 3 और सपा का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

श्रावस्ती : कुल 22 सीटों में से सपा 8, निर्दलीय 05, भाजपा 4, आप 3, बसपा 1 और कांग्रेस का 1 प्रत्याशी जीता।

मुजफ्फरनगर : कुल 43 सीटों में से निर्दलीय 18, भाजपा 13, रालोद 3, बसपा 3 और असपा के 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस और सपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीता।

बागपत : कुल 20 सीटों में से आरएलडी 9, भाजपा 4, सपा 3, अन्य 3 और बसपा का 1 प्रत्याशी जीता। लेकिन कांग्रेस का हाथ खाली रहा।

फिरोजाबाद : कुल 33 सीटों में से सपा 17, निर्दलीय 7, भाजपा 5, प्रसपा 2 और बसपा के 2 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं कांग्रेस का कोई प्रत्याशी न जीत सका।

रायबरेली : कुल 52 सीटों में से निर्दलीय 23, सपा 12, कांग्रेस 9 और भाजपा के 8 प्रत्याशी जीत चुके थे जबकि सात का परिणाम बाकी था।

गाजियाबाद : कुल 14 सीटों में से बसपा 5, सपा 3, लोकदल 3, भाजपा 2 और निर्दलीय 1 प्रत्याशी जीता।

अलीगढ़ : कुल 47 सीटों में से निर्दलीय 21, भाजपा 9, सपा 7, बसपा 5, रालोद 4, आजाद समाज पार्टी का 1 उम्मीदवार विजयी रहा। जबकि कांग्रेस से कोई नहीं जीता।

अयोध्या : कुल 40 सीटों में से सपा 18, निर्दलीय 10, भाजपा 8 और बसपा के 4 प्रत्याशी विजयी रहे।

देवरिया : कुल 56 सीटों में से सपा 27, अन्य 18, भाजपा 6, बसपा 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी विजयी रहे।

उन्नाव : कुल 51 सीटों में से सपा 21, निर्दलीय 21 और भाजपा के 9 प्रत्याशी विजयी रहे। जबकि कांग्रेस और बसपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीता।

सहारनपुर : कुल 49 सीटों में से बसपा 16, भाजपा 14, कांग्रेस 8, सपा 5, आजाद समाज पार्टी 1 और चार प्रत्याशी निर्दलीय 4 विजयी रहे।

आगरा : कुल 51 सीटों में से भाजपा 19, बसपा 17, निर्दलीय 9, सपा 5 और रालोद का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

मुरादाबाद : कुल 39 सीटों में से सपा 11, बसपा 12, भाजपा 10, निर्दलीय 4 और 2 अन्य उम्मीदवार विजयी रहे।

बिजनौर : कुल 56 सीटों में से सपा 20, निर्दलीय 16, भाजपा 8, बसपा 5, रालोद 4, भाकियू 2 और एक प्रत्याशी आप का विजयी रहा।

हापुड़ : कुल 19 सीटों में से बसपा 6, निर्दलीय 5, सपा 4, भाजपा 3 और राष्ट्रीय लोकदल का 1 प्रत्याशी जीता।

लखीमपुर खीरी : कुल 72 सीटों में से निर्दलीय 37, सपा 24, भाजपा 5, बसपा 4 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी विजयी रहे।

वाराणसी : कुल 40 सीटों में से सपा 17, भाजपा 8, कांग्रेस 5, बसपा 3, अपना दल एस 3, अन्य 2, सुभासपा 1 और आम आदमी पार्टी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

चंदौली : कुल 35 सीटों में से सपा 14, भाजपा 8, अन्य 8, बसपा 3, भागीदारी मोर्चा 1 और समाजवादी जनवादी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

लखनऊ : कुल 25 सीटों में से सपा 10, निर्दलीय 7, बसपा 5 और भाजपा के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।

कानपुर देहात : कुल 32 सीटों में से सपा 12, निर्दलीय 9 सीट, बसपा 7 और भाजपा के 4 प्रत्याशी विजयी रहे।

शामली : कुल 19 सीटों में से निर्दलीय 8, आरएलडी 5, भाजपा 4 और सपा के 2 प्रत्याशी विजयी रहे।

हाथरस : कुल 24 सीटों में से निर्दलीय 10, भाजपा 5, सपा 4, आरएलडी 3 और बसपा के 2 प्रत्याशी विजयी रहे।

बस्ती : कुल सीट 43 सीटों में से अन्य 16 सीट, भाजपा 9, सपा 8, बसपा 6, सुभासपा 2, कांग्रेस 1 और भीम आर्मी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

गोरखपुर : कुल 68 सीटों में से निर्दलीय 25, भाजपा 20, समाजवादी पार्टी 20, बसपा 2 और आम आदमी पार्टी का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

कासगंज : कुल 23 सीटों में से समाजवादी पार्टी 11, भाजपा 5, बीएसपी 04 और निर्दलीय 03 प्रत्याशी विजयी रहे।

गौतमबुद्ध नगर : कुल 5 सीटों में से भाजपा 3 और दो सीटों पर अन्य विजयी रहे। जबकि कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशी यहां खाता भी नहीं खोल पाए।

मिर्जापुर : कुल 44 सीटों में से 14 निर्दलीय, सपा 11, बसपा 6, भाजपा 5, अपना दल एस 4, कांग्रेस 2, भारतीय किसान यूनियन 1 और महान दल का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

अम्बेडकरनगर : कुल 41 सीटों में से निर्दलीय 23, सपा 9, बसपा 7 और भाजपा के 2 प्रत्याशी जीते।

इटावा : कुल 24 सीटों में से सपा 20, प्रसपा 20, निर्दलीय 2, बसपा 1 और भाजपा का 1 प्रत्याशी जीता।

रामपुर : कुल 34 सीटों में से निर्दलीय 12, सपा 11, भाजपा 7, बसपा 2 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी जीते।

फतेहपुर : कुल 46 सीटों में से भाजपा 8, सपा 5, अन्य 4 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी जीते जबकि बसपा खाली हाथ रही।

प्रयागराज : कुल 84 सीटों में समाजवादी पार्टी 25, भाजपा 15, निर्दलीय 13, बसपा 4, अपना दल एस 4, आम आदमी पार्टी 2, कांग्रेस 1 और एआईएमआईएम का 1 प्रत्याशी जीता।

बुलन्दशहर : निर्दलीय 23, भाजपा 10, बसपा 10, आरएलडी 6, सपा 2 और आप का 1 प्रत्याशी विजयी रहा।

बुन्देलखण्ड : कुल 148 सीटों में से भाजपा 44, सपा 34, बसपा 31, कांग्रेस, अपना दल, निषाद पार्टी और निर्दलीयों ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।