हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किला गेट पुलि...

    किला गेट पुलिस चौकी पर सफाईकर्मियों का हंगामा

    चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर संगठन के अध्यक्ष के साथ अभद्रता किये जाने का लगाया आरोप

    • आरोपी पुलिकर्मियों द्वारा खेद प्रकट करने पर शांत हुए सफाईकर्मी

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) नगरपालिका के संविदा सफाईकर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर संगठन के अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए नगर की किला गेट चौकी पर जमकर हंगामा किया। बाद में आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी गलती के लिए खेद प्रकट किए जाने पर हंगामा कर रहे सफाईकर्मी शांत हुए।

    यह भी पढ़ें:– हॉट सिटी में स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन तैयार

    नगर के मोहल्ला आलकलां वाल्मीकि बस्ती निवासी सचिन कुमार नगरपालिका में सफाई संविदा कर्मचारी के तौर पर तैनात है। वह संविदा सफाई कर्मचारियों के संगठन शासन स्वायत्त महासंघ लखनऊ की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष भी है। मोहल्ले के ही गोविंदा नामक युवक का उसकी सुसराल पक्ष के लोगो के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के निपटारे के लिए शनिवार शाम वह दोनों पक्षों के लोगो के साथ कस्बे की किला गेट चौकी पर चले गए। वहां चौकी के बाहर दोनों पक्षों के लोगो के बीच बहस हो गई। शोर सुनकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बाहर आए और शोर-शराबा कर रहे लोगो को जमकर हड़काया। आरोप है कि इस दौरान चौकी पर तैनात एक सिपाही ने निपटारे के लिए साथ गए सचिन कुमार के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

    उधर, पुलिसकर्मियों द्वारा संगठन अध्यक्ष के साथ अभद्रता किये जाने के सूचना नगर के दूसरे सफाईकर्मियों के पास भी पहुंच गई, जिस पर उनमें आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह आक्रोशित संविदा सफाईकर्मी दर्जनों की संख्या में किला गेट चौकी पर पहुंच गए और वहां पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। चौकी प्रभारी ने हंगामा कर रहे सफाईकर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा खेद प्रकट किए जाने पर मामला शांत हुआ।

    इस दौरान रविन्द्र कुमार, राजकुमार चटवाल, अनिल उर्फ बॉबी, नवीन, जोगिंदर, मनोज, बिट्टू, त्रिलोक चंद, राजीव, मनीष, योगेश आदि मौजूद रहे। वही, किला गेट चौकी प्रभारी एसआई राकेश कुमार का कहना है कि शनिवार शाम के समय चौकी के बाहर कुछ लोग शोर-शराबा कर रहे थे। चौकी पर तैनात सिपाही ने उन्हें भीड़ इकट्ठा करने से मना किया, जिस पर वह लोग आक्रोशित हो गए। पुलिसकर्मी द्वारा किसी के साथ कोई अभद्रता नही की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here