हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी राष्ट...

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर भारत-चीन विवाद को सुलझाने की पेशकश की

    US President Trump again offered to resolve India-China dispute

    ट्रम्प ने मई में भी यह बात दोहराई थी 

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत और चीन के बीच सीमा-विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘यह मेरी जानकारी में है कि अब चीन और भारत को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि दोनों देश इस संकट से बाहर निकलने में सक्षम होंगे।

    दोनों देश इस संकट से बाहर निकलने में सक्षम

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-और चीन दोनों ही देश बातचीत के जरिए इस संकट से बाहर निकलने में सक्षम है। अगर हम मदद कर सकते हैं, तो हम इसे करना पसंद करेंगे। ट्रम्प ने इससे पहले मई में भी भारत और चीन के सीमा विवाद मुद्दे पर मध्यस्ता की बात की थी जिसे बाद में भारत ने ठुकरा दिया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को लद्दाख क्षेत्र में चल रहे सीमा मुद्दों को हल करने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारत ने नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उपकरणों से लैस चीनी सैनिकों की बड़े पैमाने पर इकट्ठा होने पर चिंता व्यक्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।