कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 07 मार्च को महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने घटना में वांछित आरोपी इमरान निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज















