हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Amritpal Singh: कहां गए अमृतपाल सिंह?

    Amritpal-Singh
    जानिये 'वारिस पंजाब दे' का अगला 'वारिस' कौन होगा?

    चंडीगढ़। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी अब भी रहस्य बनी हुई है। कुछ दिनों तक सख्ती दिखाने के बाद पुलिस फिर से शांत हो गई है। अब दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह पंजाब में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। इसलिए अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाल दिया है।

    सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई | Amritpal Singh

    सूत्रों के मुताबिक करीब 10 दिन पहले अमृतपाल सिंह के मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मिली थी. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हैं और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया था कि अमृतपाल सिंह को लेकर नेपाल के अंदर और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी, जिसके चलते अमृतपाल सिंह ने नेपाल की सीमा पार करने के बजाय पंजाब आने की योजना बनाई थी।

    अब पुलिस ने दावा किया है कि वह फिर से पंजाब से बाहर चला गया है। वह यूपी, उत्तराखंड या नेपाल की सीमा से लगे कैंपों में जाकर सुरक्षित स्थान पर रह सकता है। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल और नेपाल सुरक्षा बल अमृतपाल सिंह को लेकर पहले से ही सतर्क हो गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here