हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वन नेशन, वन इ...

    वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे : राजनाथ सिंह

    Kaithal News
    Kaithal News : वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे : राजनाथ सिंह

    कैथल के कलायत हल्के में पहुंचे राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आप पर साधा निशाना

    • वचन देता हूं कुरुक्षेत्र और कैथल के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा : नवीन जिंदल
    • कांग्रेस ने महात्मा गांधी और आप ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी : राजनाथ सिंह

    कलायत/कैथल (सच कहूं/अशोक राणा)। Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कैथल के कलायत में आयोजित विजय संकल्प रैली में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के लिए चुनाव प्रचार किया और भाजपा को वोट देने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महात्मा गांधी की बात नहीं मानी, वहीं आप ने अन्ना हजारे की बात को दरकिनार किया। इन दोनों दलों ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को धोखा दिया है। लोगों को गुमराह किया है। महात्मा गांधी ने कहा था कि अब देश आजाद हो गया है कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, यदि आपने पार्टी बनानी है तो किसी और नाम से पार्टी बना लें। Kaithal News

    लेकिन कांग्रेस ने बापू की बात नहीं मानी। रक्षामंत्री ने केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आंदोलन के समय केजरीवाल कहते थे कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे, लेकिन केजरीवाल ने सत्ता के लिए अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया। उन्होंने राजनीति पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली की जनता को धोखा दिया। ऐसी शराब नीति बनाई जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। केजरीवाल को इसी कारण जेल जाना पड़ा। उसके ऊपर शराब घोटाले के जरिये करोड़ों रुपये डकारने का आरोप है। उसने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। आम आदमी पार्टी को क्या हो गया है? सबसे बड़ा ईमानदार कोई बनता था तो केजरीवाल बनते थे। कहते हैं कि मोदी जी ने जेल करा दी। संजय सिंह भी गए थे। Kaithal News

    अरे वे छूटे नहीं हैं, जमानत मिली है। ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पहले की सरकारें ईडी-सीबीआई को काम नहीं करने देती थीं। कांग्रेस के कार्यकाल में इन एजेंसियों ने सिर्फ 32 लाख रुपये रिकवर किये थे, लेकिन 2014 में जब हमारी सरकार आई, उस समय से 22 हजार करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है, एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करके ही दम लेगी। सभी भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। इससे पहले कलायत की विजय संकल्प रैली में पहुंचते ही कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, सुभाष सुधा, कमलेश ढांडा, लीला राम गुर्जर, जनरल डीपी वत्स, महिपाल राणा और जयपाल राणा समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।

    वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे | Kaithal News

    रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि हरियाणा में अभी लोकसभा चुनाव हैं, इसके 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें संसाधन और समय दोनों बर्बाद होते हैं। इस बार हमने घोषणा पत्र में कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन किया जाएगा। हम चाहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन हो, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। जो असंभव है उसे संभव करने की क्षमता है तो वह भाजपा में ही है। इसलिए आप सब मिलकर भाजपा को मजबूत करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करें।

    2035 तक विकसित राज्य बनेगा हरियाणा : नवीन जिंदल

    कुरुक्षेत्र-कैथल से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा और देश में विकास का काम किया है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को मजबूत किया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सेना का मनोबल ऊंचा है। आज हम दुश्मन को घर में घुसकर मारते हैं। नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन हरियाण तेज गति से बढ़ने वाला प्रदेश है। हम सब मिलकर इसे 2035 तक ही विकसित राज्य बना देंगे। नवीन जिंदल ने कहा कि आप आने वाली 25 मई को भाजपा को बड़े मार्जिन से जीत दिलाएं। मैं आपको आपको वचन देता हूं कि कुरुक्षेत्र और कैथल के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा हल्के का हर गांव विकसित होगा।

    इस मौके पर राजनाथ सिंह, सुभाष सुधा, कमलेश ढांडा, लीला राम गुर्जर, जनरल डीपी वत्स, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित,महिपाल राणा और जयपाल राणा समेत भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– कर्मचारी क्रिकेट लीग का विजेता बना कमिश्नर इलेवन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here