हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना से ‘भारत जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति का गवाह बन रहा है’

    CBSE Result 2025

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के सात वर्षों पूरे होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने संदेश में इस योजना की उपलब्धियों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया। Ayushman Yojana

    उन्होंने कहा, “इस पहल के जरिए भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में नई क्रांति देखने को मिली है। इसने वित्तीय सुरक्षा और सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित की है। भारत ने यह दिखाया है कि बड़े पैमाने, करुणा और तकनीक का सम्मिलन मानव सशक्तीकरण को और आगे बढ़ा सकता है।”

    केंद्र सरकार ने अपने ‘माई गव इंडिया’ सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस योजना का जिक्र किया। सरकार ने कहा कि आयुष्मान भारत ने 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, सार्वभौमिक पहुंच और सम्मानजनक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराई है। यह योजना यह स्पष्ट करती है कि दूरदर्शी नीतियाँ किस प्रकार जन स्वास्थ्य के स्वरूप को नया आकार दे सकती हैं।

    आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो गरीब और कमजोर वर्ग के 50 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है। योजना में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का वार्षिक कवरेज शामिल है, जो अस्पताल में भर्ती होने पर लागू होता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता, सुलभ और समान रूप से उपलब्ध कराना है। Ayushman Yojana