दिलचस्प: महिला ने पकड़ी घर की फ्लाइट थी पहुंच गई विदेश

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर एक खबर ने बहुत चर्चा विषय बन रही है। दरअसल, एक महिला को जाना था अपने घर और वह पहुंच गई दूसरे देश। आइयें जानते हैं ऐसे कैसे हुआ? हुआं यूं कि 29 वर्ष की महिला जिनका नाम मेरीजोस गैंबोआ है, जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। महिला ने टिकटॉक पर बताया कि की गलती से उन्हें डरावने अनुभव से गुजरना पड़ा। उन्होंने टक्स्टला गुटिएरेज के लिए फ्लाइट ली थी लेकिन गलत प्लेन में बैठने से उन्हें नार्थ अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट रीजन के सिएटल शहर पहुंच गई। महिला को फ्लाइट लैंड होते ही गार्ड्स के हवाले कर दिया गया। महिला का कहना है कि फ्लाइट पर चढ़ते हुए उसका बोर्डिंग पास चेक हुआ था। लेकिन किसी ने गौर नहीं किया और ना ही उसे कुछ बताया।

यह भी पढ़ें:– इंतजार कर रही थी दुल्हन पर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा, जानें, क्यों

डरावने एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा

इस 29 साल की महिला का नाम मेरीजोस गैंबोआ है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। महिला ने एक टिकटॉक वीडियो में कहा है कि इस वजह से उसे एक डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा है। इस लापरवाही की वजह से उसके कई घंटे बर्बाद हुए हैं। गैंबोआ मेक्सिको की रहने वाली हैं। महिला ने कहा है कि फ्लाइट पर चढ़ने के बाद उसका दो बार बोर्डिंग पास चेक हुआ था। जब प्लेन लैंड हुआ तो उसे इस बारे में पता लगा। लेकिन इसकी वजह से उसके कई घंटे बर्बाद हो गए। महिला का कहना है कि प्लेन पर बैठने के बाद उसका दो बार बोर्डिंग पास चेक हुआ था। लेकिन किसी ने उसे नहीं टोका। ऐसे में लगा कि वह सही प्लेन में सवार है।

एजेंट पर लगाया आरोप

महिला ने एजेंट पर आरोप लगाया है कि उसी की वजह से ही यह पूरी गड़बड़ हुई है। क्योंकि उसने ही फ्लाइट में चढ़ने के लिए कहा था। गेट पर एजेंट ने ही उनके बोर्डिंग पास को चेक किया था। गैंबोआ ने बताया फ्लाइट में बैठने के बाद एक यात्री ने उन्हें सीट के लिए टोका था। लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट ने उनका बोर्डिंग पास चेक कर समझौता करा दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts