हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Monday, April 27, 2026
More
    Home देश हिसार में मिल...

    हिसार में मिला महिला का शव, लूट की आशंका

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार जिले के गंगवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर के बाहर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त राममूर्ति के रूप में की गई है। उसके पति संतलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह तड़के घर के बाहर बने शौचालय में गई थी लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। सुबह लगभग पांच बजे जब वह घर से बाहर निकला तो देख कि राममूर्ति अचेत अवस्था में वहां पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले पर और हाथ निशान थे। हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी और कानों से सोने के 15 ग्राम के टॉपस, गले में सोने के दो तबीज और पैरों में पहनी 12 तौले चांदी की पाजेब भी गायब मिली।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी और सीन आॅफ क्राइम और सीआईए प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंंचे और कहा कि प्रथम द्रष्टया यह मामला लूटपाट का लगता है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here