हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बच्ची को बचान...

    बच्ची को बचाने कुआं में कूदी महिलाओं की मौत

    छह माह की बच्ची कुआं में गिर गई थी

    डिंडोरी (वार्ता): 

    मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कुआं में एक मासूम बच्ची के गिरने पर उसे बचाने के लिए कुआं में कूदी दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भरवाई चौकीटोला गाँव में एक छह माह की बच्ची कुआं में गिर गई थी।

    उसे बचाने के लिए प्यारे बाई (32) और फूलमती बाई (60) इन दोनों ने कुआं में छलांग लगा दी। दोनों महिलाओं की पानी में डूबने से मौत हो गई। ये दोनों ही महिलाएं रिश्ते में सास और बहू थी। सूत्रों ने बताया कि बच्ची को कुआं से बाहर निकाल लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।