हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों व मजद...

    किसानों व मजदूरों के कल्याण हेतु समर्पित भाव से करें कार्य: गुरदीप चौधरी

    Kairana News
    Kairana News: किसानों व मजदूरों के कल्याण हेतु समर्पित भाव से करें कार्य: गुरदीप चौधरी

    ब्लॉक प्रांगण में आयोजित हुई भारतीय किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक

    • संगठन के विस्तार, उद्देश्य एवं कार्य योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रांगण में आयोजित हुई। इस दौरान संगठन के शामली जिला सचिव गुरदीप चौधरी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किसानों व मजदूरों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    बुधवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विकास खण्ड कार्यालय के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की स्थानीय इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता हाजी हाशिम अली व मंडल महासचिव पुष्कर सैनी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। संगठन के शामली जिला सचिव गुरदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का उद्देश्य गरीब व मजलूम किसानों तथा मजदूरों को उनका हक दिलाना है। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसान हितों से जुड़े मुद्दों के प्रति समर्पित है।

    उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को अनुसरण करने का आह्वान किया। साथ ही, किसानों के कल्याण तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। बैठक में संगठन के नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू व ब्लॉक अध्यक्ष इंतज़ार प्रधान समेत दूसरे पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन ब्लॉक महासचिव अनिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नफीस अहमद, नवाब अली, इमरान चौधरी, फैज़ान अहमद, संदीप शर्मा, डॉक्टर जावेद, मोहसीन, मुख्तार, नईम, हारिश आदि मौजूद रहे। Kairana News