हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ वाह! भिवानी प...

    वाह! भिवानी पुलिस अधीक्षक को सैल्यूट

    Sambhal News
    Sanketik photo
    • सड़क पर बेहोश पड़ी महिला को देखा तो दिखाई मानवता
    • एसपी ने अपनी गाड़ी रोककर महिला को संभाला और अस्पताल भेजा
    • कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री को शिकायत देने पहुंची थी महिला

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी एसपी गंगाराम पूनिया ने उस समय इंसानियत का परिचय दिया, जब उन्होंने सड़क पर एक महिला को बेहोश पड़े देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और बेहोश महिला को अपनी पीसीआर से अस्पताल भेजा। हैरानी की बात ये रही कि एसपी से पहले यहां से मंत्री, विधायक व अन्य अधिकारियों की गाड़ियां एक-एक कर निकल गई लेकिन किसी की नजर इस महिला पर नहीं पड़ी। बता दें कि सोमवार को भिवानी के पंचायत भवन में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे।

    इस दौरान जब शिक्षा मंत्री बैठक लेकर वापिस जाने लगे तो पंचायत भवन में ही उन्हें अपनी शिकायत देने पहुंची एक महिला अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। इसी दौरान मंत्री, विधायक व अन्य अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला एक-एक कर निकल गया, लेकिन जब एसपी गंगाराम की गाड़ी यहां से निकल रही थी तो एसपी ने अपनी गाड़ी रूकवाई और अपनी पीसीआर से बेहोश महिला को अस्पताल भिजवाया।

    लोगों ने की एसपी गंगाराम पूनिया की सरहाना

    चंद देर की इस घटना के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इन लोगों ने भी मंत्री, विधायक व अन्य अधिकारियों के महिला की सूध लिए बिना ही जाने पर हैरानी जताई और एसपी गंगाराम पूनिया द्वारा दिखाई गई इंसानियत की सरहाना की।

    उन्होंने कहा कि जो दूसरों को दु:ख को समझ सकता है वहीं जनता की सुरक्षा भी कर सकता है। बता दें कि ये वहीं महिला है, जिसे अपने पति व बेटी सहित एक निजी स्कूल से निकाल दिया गया था। इस महिला की बेटी को स्कूल के एक शिक्षक ने फोन कर अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद आरोपी अध्यापक को जेल भेज दिया गया है। अब इस महिला का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद स्कूल निदेशक ने उसे पति व बेटी सहित स्कूल से निकाल दिया है। इसी को लेकर महिला मंत्री को शिकायत देने पहुंची थी।