हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में यम...

    कैराना में यमुना के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की गिरावट, राहत

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में चेतावनी बिंदु से नीचे आई यमुना नदी, राहत

    मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 38,361 क्यूसेक पानी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कैराना में उफान भर रही यमुना के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 38,361 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। विगत रविवार को हथिनीकुंड बैराज से 1.79 लाख क्यूसेक पानी एक साथ छोड़े जाने से कैराना में यमुना नदी में उफान आ गया था। Kairana

    खादर क्षेत्र की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों को बाढ़ का खतरा सताने लगा था। वहीं, प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। यमुना का जलस्तर कैराना में चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। यमुना का जलस्तर 70 सेंटीमीटर की गिरावट के साथ 230.10 मीटर पर आ गया है, जबकि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे यह 230.80 मीटर पर था।

    वहीं, मंगलवार को भी हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 38,361 क्यूसेक जल यमुना में प्रवाहित किया गया। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार प्रातः आठ बजे अधिकतम 38,361 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। यमुना का जलस्तर 70 सेंटीमीटर घटकर 230.10 मीटर पर आ गया है। बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा में कमी आई है, जिसके चलते जलस्तर अभी और नीचे आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर ने पूरे हरियाणा का दिल दहला दिया