हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    यमन: सेना के साथ झड़प में 20 हौती विद्रोही मारे गए

    Houthi insurgency in Yemen

    30 लाख लोगों ने अपना घर छोड़ा

    अदन/यमन (शिन्हुआ)। यमन के उत्तरी प्रांत सादा में शनिवार को सरकारी  (Yemen: 20 rebel rebels killed in clashes with army) सेना और हौती विद्रोहियों के बीच हुई भीषण झड़प में 20 हौती विद्रोही मारे गए। यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सबा ने अपने वक्तव्य में सेना के एक कमांडर के हवाले से बताया कि सादा प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में लगभग 20 हौती विद्रोही मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सेना के कमांडर ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह झड़प सादा के बाकेम जिले और अलाब को जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय लिंक रोड के समीप हुई।

    यमन सादा प्रांत ईरान समर्थित हौती विद्रोहियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। उल्लेखनीय है कि यमन में हौती विद्रोहियों द्वारा वर्ष 2014 में राजधानी सना समेत अन्य उत्तरी इलाकों पर कब्जा करने के बाद से ही देश में गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना निर्वासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की सरकार का समर्थन करने के लिए 2015 से ही हौती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। गौरतलब है कि यमन में जारी गृह युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि करीब 30 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें