हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Liberty Shoes Limited: योग से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क भी मजबूत होता है: रमन बंसल

    Karnal News
    Karnal News: योग से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क भी मजबूत होता है: रमन बंसल

    लिबर्टी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Liberty Shoes Limited News: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश भर में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। विभिन्न जगहों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं करनाल स्थित लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिसेज़ इंटरनेशनल लुक की विजेता शैली शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की और लोगों को योग से जुडक़र स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। Karnal News

    उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते है। वहीं लिबर्टी के सीओओ रमन बंसल ने सभी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क भी मजबूत होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया है। हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और अपने बच्चों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर सतीश गोयल (संयोजक एवं योगाचार्य), रामनाथ वर्मा (नेशनल सेल्स हेड), प्रो. राकेश लांबा (जनसंपर्क अधिकारी),

    अजय जौहर, अविजित दास, दीपक, दिलीप, लोकेन्द्र, मनदीप सिंह, मनोहर दीपक, मोहन सिंह, नरेंद्र राणा, प्रवीन, प्रवीन कुमार मेहता, राजकुमार छाबड़ा, राजीव ठाकुर, रमंदी, रिंकू, साहिल बत्रा, संजीव भारद्वाज, संजीव पंचाल, सतीश, शिवलाल, श्याम सुंदर, सोनू, सुरेंद्र, सोरण दास, सुशील, सुशील गार्डनर, विरपाल सिंह, नरेश तथा अन्य समर्पित कर्मचारी। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Jobs: प्रदेश में जल्द होगी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती, 7000 से ज्यादा वैकेंसी