ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख

15 lakh cheated sachkahoon

पुलिस ने दंपती सहित तीन पर किया धोखाधड़ी का केस दर्ज

जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन लोगों ने एक युवक से 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपितों ने युवक को न तो ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करजांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सरबजीत सिंह विदेश जाना चाहता था। इस के लिए उसके भतीजे सिरसमा निवासी रविंद्र सिंह ने उसे सुभाष नगर निवासी कमलजीत व उसकी पत्नी भारती से मिलवाया। दंपती ने उन्हें कहा कि वे उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भिजवा देंगें। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उन्हें 15 लाख रुपये खर्च बताया। आरोपियों ने पहले ऑफर लैटर के नाम पर 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद रविंद्र सिंह ने 73 हजार रुपये पावर मर्चेंट कंपनी लुधियाना के खाते में फीस के तौर पर लिए। फीस ट्रांसफर करने के बाद उसने अपने बेटे का वीजा बारे पूछा। दम्पति ने रविंद्र के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा।

पैसे ट्रांसफर करने पर भी वीजा नहीं लगा। तीनों आरोपी उसे आश्वासन देते रहे कि वीजा आ जाएगा। दंपति ने उनसे ढाई लाख रुपये उसके बाद 35 हजार इमिग्रेशन के लिए। इसके बाद भी उनका काम नहीं किया। आरोप है कि इन लोगों ने शुरू से ही धोखाधड़ी करने की नियत थी। जब भी उनसे रसीद मांगी तो उनके द्वारा दी गई रसीद जांच में फर्जी निकली। उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे, पर वह आश्वासन देते रहे। दोबारा पैसे मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने मामले में तीनों पर मामला दर्ज किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।