हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमण के 4000 से अधिक नये मामले, 2206 लोगों की मौत

    Corona in India

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पहली बार एक दिन में चार हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के 4213 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 67 हजार से अधिक हो गयी तथा इस दौरान 97 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 67,152 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2206 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 20917 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

    • महाराष्ट्र में 22171 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 832 लोगों की मौत हो चुकी है।
    • वहीं 4199 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।