हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Sunday, January 25, 2026
More
    Home देश छत्तीसगढ़ के 2...

    छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

    Republic Day
    Republic Day

    रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए चुना गया है। राज्यपाल रमेन डेका इन पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आईजी ध्रुव गुप्ता (अवि, पीएचक्यू), डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, सेनानी 19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर श्वेता राजमणी, पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक (अ/स्टेनो) पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, उपनिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर दिलीप कुमार सिन्हा तथा एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ को चुना गया है।

    इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति के वीरता पदक के लिए सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें सुकमा जिले के तीन शहीद पुलिस कर्मी—एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा एवं वंजाम भीमा—को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

    वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक सुकमा (वर्तमान में परिसहाय, राजभवन) सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम (वर्तमान प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), आरक्षक माड़वी सन्नू (दंतेवाड़ा), कंपनी कमांडर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह तथा आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कर्तव्यनिष्ठ, साहसी एवं सराहनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रदेश पुलिस बल का मनोबल और गौरव दोनों बढ़ेगा।