हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्राकृतिक चिक...

    प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई एवं नवयोगा इंस्टीट्यूट ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग हेतु प्राकृतिक चिकित्सा” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन का शुभारंभ बंसीलाल ऑडिटोरियम, राई में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

    इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड हथकरघा बोर्ड के राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई, सोनीपत के माननीय कुलपति अशोक कुमार उपस्थित रहे। सम्मेलन के सचिव प्रो. योगेश चंदर ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Kharkhoda News

    माननीय कुलपति अशोक कुमार ने योग के वैश्विक प्रसार में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज योग पूरी दुनिया में व्यापक रूप से लोकप्रिय हो चुका है और भारत इसकी मूल भूमि होने के कारण इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि यह लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सूर्योदय सेवा समिति तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय को बधाई भी दी।

    सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान ‘नवयोग मंत्र’ नामक सम्मेलन स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इसके पश्चात सम्मेलन में आमंत्रित शोध पत्रों (रिसर्च पेपर्स) का प्रस्तुतिकरण भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्वानों और शोधकर्ताओं ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मंच पर सूर्योदय सेवा समिति से जुड़े गणमान्य अतिथि डॉ. नवदीप जोशी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. शालू गुप्ता तथा डॉ. मदन मानव भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य एवं निदेशक श्री रामधारी शर्मा भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– ईद-उल-फितर नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ रही भीड़