Assembly Elections Results: प. बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा जीतेगी, एग्जिट पोल ने जताई संभावना

प. बंगाल में दूसरे चरण में हुआ रिकॉर्ड 91.31 प्रतिशत हुआ मतदान

Published On

Assembly Elections Results 2026: नई दिल्ली (एजेंसी)। प. बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। इसके साथ ही विभिन्न एग्जिट पोल भी सामने आए। प. बंगाल में छह में से पाँच एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के आसार जताए गए हैं। तमिलनाडु के पाँच में से चार एग्जिट पोल ने डीएमके की जीत की संभावना जताई। इसके अलावा असम में सभी एग्जिट पोल ने भाजपा की जीत बताई। केरल में लेफ्ट को झटका देते हुए कांग्रेस की साझेदारी वाले यूडीएफ की जीत की संभावना जताई गई। पुडुचेरी में भी भाजपा नीत राजग को जीत मिलती दिख रही है। ये एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान मात्र हैं। चुनावों में जीत-हार की सही जानकारी चार मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगी। बता दें कि इससे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। Assembly Elections Results

Election-Commission-of-India

About The Author

Related Posts