Punjab
डबवाली ब्लॉक ने किलियांवाली के भाइयों-बहनों के साथ मिलकर 175 जरूरतमंद बच्चों के लिए किया ये सराहनीय कार्य
शरीरदानी माता गीता देवी इन्सां की प्रथम बरसी पर सांझी नामचर्चा में बांटी स्टेशनरी
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक डबवाली और किलियांवाली के भाइयों-बहनों की सांझी नामचर्चा रविवार को डबवाली के क्लब एरिया में आयोजित की गई। यह नामचर्चा शरीरदानी माता सचखंडवासी गीता देवी इन्सां की प्रथम बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस दौरान साध-संगत ने 175 जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां व स्टेशनरी वितरित की। इसके अलावा तीन बच्चों की दाखिला फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। यह नामचर्चा माता के पुत्र युद्धवीर रंगीला, धर्मवीर रंगीला तथा रंगीला परिवार द्वारा आयोजित करवाई गई। Dabwali News
नामचर्चा की शुरूआत किलियांवाली के प्रेमी सेवक प्यारेलाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के इलाही नारे एवं विनती के शब्दों के साथ की। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने भजन बोले और प्रेमी खरैत लाल बब्बर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। कार्यक्रम के समापन से पूर्व 10 मिनट का सिमरन किया गया तथा बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। Dabwali News
