Punjab
सरसा ब्लॉक का ज्योतिदान मुहिम में अद्वितीय योगदान! पूरे देश में रहा तीसरा स्थान
ब्लॉक स्तरीय साझी नामचर्चा में भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत ने ट्रॉफी संग दिखाया उत्साह
मानवता भलाई कार्यों और पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु साध-संगत को किया प्रेरित
सरसा। रविवार शाम सरसा ब्लॉक की साझी ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा ब्लॉक के जोन नंबर 7 (हुड्डा) के सेक्टर-19 स्थित प्रेम सागर बजाज इन्सां के आवास पर श्रद्धाभाव के साथ आयोजित की गई। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांवों तथा शहर के अलग-अलग जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर गुरुयश का लाभ उठाया।
नामचर्चा के दौरान विशेष रूप से ज्योतिदान मुहिम के तहत पूरे देश में सर्वाधिक नेत्रदान कराने में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सरसा ब्लॉक को मिली ट्रॉफी साध-संगत को दिखाई गई। इस उपलब्धि पर साध-संगत ने खुशी व्यक्त की तथा मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा और अरदास का शब्द बोलकर करवाई। इसके पश्चात कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में जोन नंबर 4 के प्रेमी सेवक सुरेश मोंगा इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।
बाद में अरदास, सुमिरन एवं प्रसाद वितरण के साथ नामचर्चा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने साध-संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए जीव-जंतुओं की देखभाल हेतु चोगा-पानी की व्यवस्था करने तथा घरों व प्रतिष्ठानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का आह्वान किया, ताकि गर्मी के मौसम में किसी बेजुबान को भूख-प्यास से परेशानी न हो।
अंत में जोन नंबर 7 के प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां की ओर से नामचर्चा में पहुंची साध-संगत का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक के सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य, जिम्मेवार सेवादार तथा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। यह नामचर्चा प्रेम सागर बजाज इन्सां व विपिन बजाज इन्सां की ओर से अपने मकान के शुभ मुर्हूत व जोन नंबर 7 की सच्ची प्रेमी समिति द्वारा मिलकर कराई गई।
सच्ची शिक्षा के विजेता पाठकों को मिला सम्मान
नामचर्चा कार्यक्रम के समापन अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार बहनों एवं ब्लॉक के जिम्मेवार सेवादारों द्वारा मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा के विजेता पाठकों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विजेता पाठकों ने खुशी व्यक्त की और अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।
