गुरुग्राम में बिहार के युवक की गला दबाकर हत्या, शव संदूक में बंद मिला

पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सेक्टर-53 स्थित बंजारा मार्केट के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वहां झुग्गी में रखी संदूक में युवक का शव बंद था और बदबू आ रही थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अमन के रूप में हुई।

रविवार 26 अप्रैल 2026 को सुनीता ने अमन के छोटे भाई को कॉल करके बताया कि अमन को मारकर झुग्गी में रखी संदूक में बंद किया हुआ है। अमन का भाई जब मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। वहां से बदबू आ रही थी। उसने संदूक खोलकर देखा तो उसमें उसके भाई अमन की डेड बॉडी थी। इसकी शिकायत उसने सेक्टर-53 पुलिस थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की गला दबाकर हत्या कर गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरुग्राम में रह रहे अमन निवासी जिला सरहसा बिहार सुनीता नामक एक महिला के साथ रहता था। सुनीता के सोनू नामक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का अमन को शक था।

25 अप्रैल 2026 की सुबह साढ़े छह बजे अमन की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को संदूक में बंद कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में सोनू और उसके साथी मोहम्मद मिराज को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि अमन ेक साथ रह रही महिला सुनीता के सोनू नामक के युवक के साथ अवैध संबध बन गए थे। सोनू भी मूलरूप से बिहार का ही है। सोनू और उसके साथी मोहम्मद मिराज ने पूछताछ में हत्या की हामी भर ली। हत्या के दौरान एक आरोपी ने अमन के पैर पकड़े, जबकि दूसरे ने गला दबाया। इसके बाद शव को संदूक में बंद कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन वह काम पर चली गई थी। Gurugram News

About The Author

Related Posts