तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, एक दर्जन बाइकों को मारी टक्कर

कड़ी मशक्त के बाद लोगों ने कार चालक को किया काबू

Sarvesh Kumar Picture
Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने जमकर तांडव मचाया और इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बाईको को कार ने टक्कर मारी। लोगों ने कार का पीछा कर कड़ी मशक्त के बादचालक को काबू किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि बाइक सवारों को ज्यादा चोट नहीं लगी है और जान का बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नाबालिग है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक बलेनो कार के चालक ने झज्जर रोड की तरफ से रेलवे रोड स्थित बाजार में तेज रफ्तार से कार को दौड़ाया।

इस दौरान कार के सामने जो भी आया कार उसे टक्कर मारकर आगे बढ़ती रही। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और कार का पीछा कर कड़ी मशक्त के बाद चालक को काबू किया। कार ने करीब एक दर्जन से अधिक दुपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब लोगों ने कार को रोका तो तभी एक युवक गाडी से निकल कर भाग गया, जबकि चालक को काबू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग है और नशे की हालत में लग रहा था। पुलिस ने कार व युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। शहर थाना  पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

About The Author

Related Posts