राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्नेहशील भेंट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भेंट की राइस इन उत्तर प्रदेश कार्यक्रम की पुस्तक

गाजियाबाद (सच कहूँ/ रविन्द्र सिंह)। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्नेहशील भेंट कर पुस्तक भेंट की। हाल ही में गाजियाबाद मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी कॉलेज में संपन्न हुए 3 दिवसीय “राइस इन उत्तर प्रदेश 2022” कार्यक्रम की पुस्तिका प्रधान मंत्री मोदी को उपहार स्वरूप प्रदान की। इस कार्यक्रम में केंद्र एवम प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पुस्तिका स्वीकार करते हुए, लगातार तीसरी बार हुए कार्यक्रम की राज्यसभा सांसद से तारीफ कर उन्हे शुभकामनाएं दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts