शिक्षा और रोजगार
दशमेश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
दशमेश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रामराज, सच कहूँ न्यूज़। Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों, रंग-बिरंगे दीपों और सजावट से रोशन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोलियां बनाईं तथा आकर्षक दीये और शुभकामना कार्ड तैयार किए।
कार्यक्रम में गुनिका, रुमान, सीरत, समृद्धि, ज़ैनब, नमरा, अलीश, अनुषा, खुशी, मानवी, पूर्वी, आयुषी और साक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता, प्रिंसिपल आमिर खान एवं कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिक्षकों हर्षिका, कोमल, गुरविंदर, मौनिका, अनुगामनी, चरनजीत और ज्योति का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर डॉ. सिम्मी सहोता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Comments