कोरोना से जंग: देश में कमजोर पड़ी दूसरी लहर, 24 घंटे में 51,667 आए नए मामले

Coronavirus

दो फीसदी के करीब पहुंची कोरोना के सक्रिय मामलों की दर

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने तथा संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामलों की दर घटकर दो फीसदी के करीब आ गयी है। इस बीच गुरुवार को 60 लाख 73 हजार 912 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 30 करोड़ 79 लाख 48 हजार 744 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,667 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 34 हजार 445 हो गया है।

इस दौरान 64 हजार 527 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 28 हजार 267 हो गयी है। सक्रिय मामले 14,189 कम होकर छह लाख 12 हजार 868 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,329 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 93 हजार 310 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.03 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.66 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गई है।

कोरोना अपडेट राज्य

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 83 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,24,911 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 9371 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,62661 हो गयी है जबकि 556 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,19,859 हो गया है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5927 कम होकर 110546 रह गए हैं। वहीं 138 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 34425 हो गया है। राज्य में अब तक 2678473 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 473 बढ़कर 100308 हो गये हैं तथा 11469 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2741436 हो गयी है जबकि 136 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12,581 हो गयी है।

तमिलनाडु: सक्रिय मामलों की संख्या 3039 घटकर 49845 रह गयी है तथा 155 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31901 हो गयी है। वहीं 2367831 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 49683 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1804844 हो गयी है जबकि 12490 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 70 घटकर 22308 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 17516 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1449462 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 432 घटकर 16030 रह गये हैं, जबकि अब तक 3607 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 598139 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामले 296 घटकर 7314 रह गये हैं। वहीं 971662 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13415 हो गयी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 367 घटकर 5274 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 572723 हो गयी है जबकि 15944 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले 380 घटकर 4427 रह गये हैं तथा अब तक 10042 लोगों की मौत हुई है। वहीं 808418 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 114 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 3552 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 22366 हो गयी है तथा अब तक 1679096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

हरियाणा: सक्रिय मामले 170 घटकर 1990 रह गये हैं। राज्य में इस महामारी से 9333 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 756679 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

बिहार: सक्रिय मामले 147 घटकर 2558 रह गए हैं। राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 9573 हो गया है और 708586 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: कोरोना के सक्रिय मामलों में 30 की कमी आने के साथ इनकी संख्या घटकर 1767 रह गयी है। यहां आठ और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24948 हो गयी है। वहीं 1406760 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 215 घटकर 1280 रह गये हैं तथा अब तक 779432 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8849 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

अन्य राज्य

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8905, उत्तराखंड में 7074, झारखंड में 5106, जम्मू-कश्मीर में 4284, असम में 4344, हिमाचल प्रदेश में 3463, ओडिशा में 3761, गोवा में 3022, पुड्डुचेरी में 1734, मणिपुर में 1085, चंडीगढ़ में 807, मेघालय में 807, त्रिपुरा में 662, नागालैंड में 479, सिक्किम में 298, लद्दाख में 202, अरुणाचल प्रदेश में 162, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 127, मिजोरम में 88 लक्षद्वीप में 47 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

Corona Vaccine

हरियाणा में लोगों को अब तक 8136116 कोविड वैक्सीन की दी खुराक

गुरूग्राम जिले में कोरोना के पांच नये मामले आये। इसके बाद फरीदबाद में तीन, सोनीपत और हिसार दो-दो, अम्बाला और करनाल नौ-नौ, पानीपत एक, रोहतक तीन, रेवाड़ी एक, पंचकूला दस, कुरूक्षेत्र आठ, यमुनानगर और सिरसा छह-छह, झज्जर एक, पलवल 20, फतेहाबाद दस, कैथल एक और जींद में पांच मामले आये। महेंद्रगढ़, भिवानी, नूंह और चरखी दादरी जिलों में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 9333 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें 5834 पुरूष, 3498 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के गुरूग्राम, हिसार, पानीपत और भिवानी दो-दो, करनाल, रोहतक, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, महेंद्रगढ़, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, जींद और चरखी दादरी जिले में एक-एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया। राज्य में लोगों को अब तक 8136116 कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।