हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 14 लोगों की हत्या की

    Gunmen killed 14 people in Nigeria
    अबुजा l दक्षिण अफ्रीकी देश नाजीरिया में बंदूकधारियों के एक समूह ने कोगी प्रांत में एक समुदाय पर हमला कर 14 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। प्रांत के पुलिस प्रमुख एदे अयुबा ने बताया कि मारे गए लोगों में से 13 लोग कोगी में स्थानीय सरकारी कोर्टन कारफे क्षेत्र में अगरबुडु समुदाय के एक परिवार के सदस्य है। अयुबा ने संवाददाताओं को बताया कि इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए है। अभी तक हमले का कारण नहीं पता चला है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों की गोली मारकर हत्या की गई है। बंदूकधारी सुरक्षा बलों के वहां पहुंचने से पहले भाग गए। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश के बीच मामले की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।