हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों से जु...

    किसानों से जुड़े विधयेक को पारित होने से रोकने में गैर-भाजपा दल एक हो : केजरीवाल

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal : केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टियों से किसानों से जुड़े विधेयकों को पारित नहीं होने देने के लिए एकजुट होने की अपील की है। लोकसभा इन विधायकों को पारित कर चुकी है और अब इन्हें राज्यसभा में पेश किया गया है। विधेयकों का विरोध करते हुए भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी और नरेन्द्र मोदी सरकार में शामिल अकाली दल प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस भी विधेयकों को किसान विरोधी बता कर विरोध कर रही है।

    केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, “आज पूरे देश के किसानों की नज़र राज्य सभा पर है। राज्य सभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों बिलों को हरायें, यही देश का किसान चाहता है।” आप पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। इससे पहले भी शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था, “ केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से विनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी सांसद मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।