हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि पंजाब और हरिय...

    पंजाब और हरियाणा में शनिवार से धान की खरीद शुरू

    Rice

    अब विपक्ष कोई और बहाना ढूंढे: धनखड़

    (Paddy procurement starts)

    नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा की मंडियों में इस बार खरीफ धान की फसल के जल्दी मंडियों में आ जाने के कारण केन्द्र सरकार ने शनिवार से इसकी खरीद को मंजूरी दे दी है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अनुसार खरीफ विपणन सीजन के दौरान राज्यों में खरीद एजेंसियों को एक अक्टूबर से धान की खरीद की जानी है। भारतीय खाद्य निगम और राज्यों की एजेंसियां फसलों की खरीद करती है। पंजाब और हरियाणा की मंडियों में जल्दी धान के आ जाने के कारण सरकार ने तुरंत प्रभाव से इसकी खरीद करने का आदेश दिया है ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके । दोनों राज्यों में खरीद आदेश जारी कर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब और हरियाणा में अनेक किसान संगठन कृषि सुधार विधेयकों को पारित किये जाने के खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं। वहीं हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने धान खरीद को हरी झंडी देने पर केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा करके सरकार ने विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश में किसानों के नाम पर केवल राजनितिक रोटियां सकने वाले विपक्षी राजनीतिक दलों के झूठ का घड़ा मोदी ने एक ही वार में ही फोड़ दिया। अब विपक्ष को अपनी राजनीति बचाए रखने के लिए कोई और बहाना ढूंढना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।