हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ ने लोग...

    अमिताभ ने लोगों को कोरोना से लड़ने के लिये प्रोत्साहित किया

    Amitabh Bachchan Post
    अमिताभ बच्चन एक अनूठे अवतार में...

    मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ने कोरोना महामारी से बहादुरी से लड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी साझा की, जहां वह मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर कर अमिताभ ने एक स्पेशल मैसेज भी दिया है। अमिताभ ने लिखा, “काम से छुट्टी, रोजाना की तरह एक लंबा दिन, सुरक्षित रहें, आप अकेले नहीं हैं। इस सब में हम एक साथ हैं और एक साथ लड़ने के लिए… लव यू ऑल।’’ अमिताभ इन दिनों अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ में भी नजर आने वाले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।