हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानो और विप...

    किसानो और विपक्ष के प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी में पहरा सख्त

    Farmer Protest

    लखनऊ (एजेंसी)। किसान आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के मद्देनजर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किये गये हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। कार्यालय को बैरीकेडिंग कर घेर लिया गया है। जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुये धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जायेगी और कानून का उल्लघंन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सोमवार को सभी जिला मुख्यालय पर धरना करेंगे। सपा के अलावा कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी किसानों की भूख हड़ताल को अपना समर्थन देते हुये धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

    उधर, किसानो ने रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के आवास के घेराव करने की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर सिंह के दिलकुशा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसान इसके अलावा मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकतार्ओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। पुलिस ने 60 से अधिक सपा कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन के बाहर बैठे सपा नेताओं को पुलिस ने जबरन हटा दिया। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात की गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।