हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहुल गांधी ब...

    राहुल गांधी बोले – महिला सुरक्षा को लेकर फेल है भाजपा सरकार

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi: छोटे निवेशकों के हित में पारदर्शी बाजार नियामक जरूरी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुराचार के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल साबित हो रही है। गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या की घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से की और कहा की हाथरस जैसी घटनाएं भाजपा शासन में रुकने का नाम नहीं ले रही है और भाजपा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो रही है।

    गांधी ने ट्वीट किया, ‘हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में युवती के साथ दुराचार की खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही और पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई और इसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना दी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।