हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों ने ला...

    किसानों ने लाल किला पर अपना झंडा लहराया

    Red Fort Incident

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान मुकरबा चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, आईटीओ और अक्षरधाम समेत अन्य स्थानों पर हुए टकराव के बीच किसानों का एक जत्था लाल किला परिसर में पहुंचकर किसानों का झंडा लहरा दिया है। आईटीओ पर टकराव के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने लाल किला परिसर में घुसकर अपना झंडा लहराया दिया। पंद्रह अगस्त को जिस स्थान पर झंडा फहराया जाता है उसके पास ही किसानों ने अपना झंडा लगा दिया।

    सिंघु बॉर्डर से बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़े किसानों का ट्रांसपोर्ट नगर और मुकरबा चौक पर टकराव के बाद आईटीओ पर जबरदस्त टकराव हुआ। पुलिस ने किसानों की भीड़ को इंडिया गेट की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। आईटीओ पर भीषण टकराव में कई किसानों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल आईटीओ पर हालात नियंत्रण में हैं। किसान प्रदर्शन को देखते हुए कई समयपुर बादली, हैदरपुर बादली, जहांगीरपुरी, आदर्शनगर, आजादपुर, जीटीबी स्टेशन, माडल टाउन, विश्वविद्यालय, विधानसभा, आइटीओ समेत कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

    कुछ पुलिसकर्मी और कुछ किसान हुए घायल

    पुलिस ने किसानों को आउटर रिंग रोड की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां चलाई लेकिन किसान पुलिस बंदोबस्त को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कुछ किसान घायल हुए हैं। गौरतलब है कि पुलिस अधिकारियों और किसानों के बीच कई चक्र की बातचीत के बाद ट्रैक्टर रैली को अनुमति दी गई थी। इसके लिए समय और मार्ग भी तय किया गया था लेकिन किसान दोनों का उल्लंघन करते हुए आगे बढ़े जिसके कारण कुछ जगहों पर टकराव हुआ। उधर कुछ किसान लाल किले पर पहुंच गए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।