हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश ट्रेलर-क्रूजर...

    ट्रेलर-क्रूजर की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक ट्रेलर और क्रूजर की टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन घायल हो गए। थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया कि क्रूजर वाहन में दो परिवारों के करीब 20 लोग बीकानर जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर राजियासर थाना से एक किमी दूर बीकानेर की तरफ श्रीबिजयनगर फंटा के पास सुबह 9:30 बजे क्रूजर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। इससे छह लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये, जिन्हें राजियासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उन्हें श्रीगंगानगर और बीकानेर रैफर किया जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन लोगों की हालत काफी गंभीर है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा उतरादा के बताए जा रहे हैं, जो सुबह ही बीकानेर की तरफ रवाना हुए थे। दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर यातायात बहाल करने की भी कार्रवाई कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।