हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home खेल टी20 विश्व कप...

    टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए उतरेंगे भारत और इंग्लैंड

    India-and-England

    अहमदाबाद (एजेंसी)। भारत ने इस साल अक्तूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी हैं और भारत तथा इंग्लैंड की टीमें शुक्रवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरु होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में इस विश्व कप की तैयारी मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। भारत ने इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत कर बेशक आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, लेकिन पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत को मेहमान टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी।

    दोनों टीमों को इस सीरीज से विश्व कप के लिए अपना टीम संयोजन बनाने में मदद मिलेगी। भारत ने पिछले आॅस्ट्रेलियाई दौरे में टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली थी। भारत के कई खिलाड़ी आॅस्ट्रेलियाई दौरे में चोटिल हुए थे और टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में कई नए चेहरे शामिल हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कितने नए चेहरों को टी20 सीरीज में जगह मिल पाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।