हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home स्वास्थ्य जानिए कैसे बन...

    जानिए कैसे बनाते है दाल वड़ा

    Lentil-vada

    सामग्री: मूंग दाल (हरा चना) 2 कप, हरी मिर्च 2, अदरक का एक छोटा टुकड़ा, लहसुन 8 कलियां, लौंग 5, नमक स्वादानुसार, बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच, पानी 3-4 बड़े चम्मच, गर्म तेल 1 बड़ा चम्मच तलने के लिए।
    विधि: दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर पानी को पूरी तरह से निकाल दें और उसमें थोड़ा नमक डालें। एक मिक्सर ग्राइंडर में, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ी-सी दाल डाल कर बहुत अच्छी तरह से पीस लें। अब बाकी बची दाल को बारीक पीस लें। सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें और इसमें नमक और बेकिंग सोडा डालकर थोड़ा-सा ऊपर से गर्म तेल डालें और अच्छे से मिला लें।

    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और दाल के छोटे-छोटे गोले बनाकर गर्म तेल में डालें। जब तक यह बॉल्स भूरी और क्रिस्प ना हो जाए, इन्हे भूनते रहें। फिर इन्हें कढ़ाई से निकाल कर पेपर पर निकालें और गर्म-गर्म वड़े को हरी चटनी, प्याज और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।