हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ जंक्...

    हनुमानगढ़ जंक्शन में तीन बाल अपचारी संप्रेषण गृह से फरार

    Child Improvement Home

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन में पुलिस लाइन के पीछे राजकीय बाल/किशोर सुधार/संप्रेषण गृह से तीन बाल अपचारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब ढाई बजे ये बाल अपचारी उस समय फरार हो गए जब सुरक्षाकर्मी ने गैलरी का दरवाजा खोलकर एक अन्य बाल अपचारी को दवा देने के लिए उसके कक्ष में गया। तभी दूसरे कक्ष से ये तीनों बाल अपचारी भाग निकले।

    मुख्य द्वार के नजदीक सीसीटीवी रूम में बैठे केयरटेकर ने उनके पीछे दौड़ लगाई लेकिन तब तक वह मुख्य दरवाजे पर चढ़कर भाग निकले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। फरार होने वाले बाल अपचारियों में दो अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोपी हैं जबकि तीसरा बाल अपचारी दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।