हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो पक्षों में...

    दो पक्षों में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

    crime

    बाड़मेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले के आरजीटी थाना क्षेत्र के छोटू गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आज बताया कि शनिवार शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। घायलों का सांचोर अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने नांकाबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि झगड़े में सांचोर धमाणा का गोलिया निवासी प्रताप की मौत हो गई और गंगासरा फागलिया निवासी रमेश कुमार, सांचोर धमाणा का गोलिया निवासी किशनलाल, गुड़ामालानी बाटा का गोलिया निवासी दिनेश, आरजीटी क्षेत्र के छोटू गांव निवासी जगराम घायल हो गए। इनको गुड़ामालानी स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर कर दिया गया। आरजीटी पुलिस और वृताधिकारी शुभकरण मौके पर पहुंचे। नांकाबंदी कर आरोपी का पीछा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक वाहन को भी जप्त कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।