हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में ऑ...

    हरियाणा में ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में 76 गिरफ्तार

    Arrest

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर हरियाणा पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी में लिप्त 76 आरोपियों को काबू कर सलाखों में पहुंचाया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बुधवार को बताया कि अब तक कुल 37 एफआईआर दर्ज कर ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में गिरफ्तार आरोपियों से 132 रेमेडिसविर इंजेक्शन और 411 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

    पुलिस द्वारा बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर व इंजेक्शन केस प्रापर्टी बनाने की बजाय संक्रमितों के इलाज में इस्तेमाल के लिए स्थानीय प्रशासन को दिए जा रहे हैं। यादव ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में रेमेडिसविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंधित कुल 23 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर 132 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी में 7 जिलों में 14 केस दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 411 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। नागरिक इस संबंध में मोबाइल नंबर 7087089947 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 पर सूचना दे सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।