हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टोहाना में जे...

    टोहाना में जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली का भारी विरोध

    JJP-MLA-Devendra-Babli sachkahoon

    विधायक के निजी सचिव व कुछ किसानों को आई चोटें

    टोहाना (सुरेन्द्र गिल)। टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली का किसानों ने विरोध किया। जिसके चलते मामला ज्यादा बढ़ गया। सुबह विधायक देवेंद्र सिंह बबली अस्पताल में किसी कार्यक्रम के लिए आए तो वहां किसानों ने विरोध किया। जिसके चलते विधायक वापस चले गए। इसके बाद शहर में भी विधायक का किसानों ने विरोध किया, जिसके चलते काफी हल्ला हुआ।

    इस दौरान किसानों ने विधायक पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया, जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं विधायक बबली ने कहा कि मेरी गाड़ी को टक्कर मारी गई है और आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। वहीं जब विधायक देवेंद्र सिंह बबली दोबारा नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो किसानों ने जमकर विरोध किया, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

    इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट जाने से विधायक देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव राधे बिश्नोई के सिर में चोटें आई हैं, जिसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान कुछ किसानों को भी चोटें आई हैं, जो नागरिक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। वहीं इसके बाद किसानों में इतनी नाराजगी बढ़ गई कि उन्होंने टोहाना हिसार रोड को जाम कर दिया। किसानों ने कहा कि जब तक विधायक देवेंद्र सिंह बबली आकर माफी नहीं मांगेंगे, वे रोष प्रदर्शन को और तेज करेंगे व संयुक्त किसान मोर्चा को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

    वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। वहीं इस मामले में विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि वह नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों को मास्क व सामग्री बांटने के लिए गए थे, उनके ऊपर विरोध के नाम पर हमला किया गया है। अब किसानों ने भी ऐलान कर दिया है कि वह अब जमकर विरोध करेंगे और विधायक को माफी मांगनी पड़ेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।