हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    विश्व : कोरोना संक्रमण से 36.88 लाख मौतें

    Corona in Malaysia

    वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव जारी है और अब तक इससे 17.15 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 36.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 15 लाख 37 हजार 180 हो गयी है, जबकि 36 लाख 88 हजार 220 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 06 हजार 936 हो गई है और करीब 5.96 लाख लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।

    दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.67 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.67 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.39 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.10 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.63 लाख से ज्यादा हो गयी है और 47,768 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.31 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    ब्रिटेन

    कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.10 लाख से अधिक हो गई है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।

    इटली

    कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.23 लाख से अधिक हो गई है और 1.26 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

    अर्जेंटीना

    संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38.52 लाख से अधिक हो गई है तथा मृतकों की संख्या 79,320 है।

    जर्मनी

    वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 36.98 लाख से अधिक हो गई है और 88,852 लोगों की मौत हो चुकी है।

    स्पेन

    इस महामारी से 36.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,049 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोलंबिया

    कोरोना वायरस से 34.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 89,808 लोगों ने जान गंवाई है।

    ईरान

    संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.37 लाख से ज्यादा हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,488 पहुंच गया है।

    पोलैंड

    कोरोना से 28.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 73,984 लोग जान गंवा चुके हैं।

    मैक्सिको

    कोरोना से 24.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है, जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    यूक्रेन

    संक्रमितों की संख्या 22.65 लाख से अधिक है और 52,907 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।

    पेरू

    संक्रमितों की संख्या 19.65 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि करीब 1.85 लोगों की जान जा चुकी है।

    इंडोनेशिया

    कोरोना संक्रमण के मामले 18.31 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 50,908 लोगों की मौत हो चुकी है।

    नीदरलैंड

    कोरोना से अब तक 16.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,906 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 56,601 लोगों की मौत हो चुकी है।

    चेक गणराज्य

    कोरोना से अब तक 16.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,126 लोग जान गंवा चुके हैं।

    पाकिस्तान

    कोरोना से 9.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,022 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    बंगलादेश

    कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,694 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    • (इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।