हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फिर फरिश्ता ब...

    फिर फरिश्ता बन पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    FOLLOWERS-OF-DSS SACHKAHOON

    हादसे में घायल लोगों अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

    • कुरुक्षेत्र हाइवे पर सड़क के बीच में पलट गई थी प्रवासी मजदूरों की बस

    पिपली (सच कहूँ/मोहित)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचन हैं कि मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है। इन्हीं वचनों पर अमल करते हुए पिपली ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने सड़क हादसे में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका अमूल्य जीवन बचाया।

    जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे 44 पर रविवार सुबह 5 बजे के करीब पिपली के नजदीक एक ऑटो सड़क के बीच पलट गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में उत्तर प्रदेश से लुधियाना जा रही प्रवासी मजदूरों की बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य बस ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवासी मजदूरों की बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में पलट गई। दोनों बसें डबल डेकर होने के कारण इनमें सवारियों से संख्या बहुत अधिक थी। इस दैरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई जबकि दो लोगों को हाथ और पांव में फैक्चर हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की भी जान नहीं गई।

    ब्लॉक पिपली के भंगीदास राजकुमार इन्सां ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना के बारे में नामचर्चा घर में सेवा कर रहे सेवादारों को पता चला तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जबकि अन्य यात्रियों की संभाल करते हुए उनके लिए चाय पानी का इंतजाम भी किया।

    घायल प्रवासी लोगों ने सेवादारों के सेवा भाव की प्रशंसा की और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने शिष्यों को ऐसी नेक शिक्षा दी है। इस सेवा कार्य में कीमती लाल इन्सां, रवि इन्सां, विकास इन्सां, प्रवीण कडामी, राजीव 15 मैंबर, लाखन, राहुल, मास्टर बलकार व अन्य सेवादारों ने पूरा सहयोग दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।