हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश भारत-इजरायल स...

    भारत-इजरायल संबंधों की सूत्रधार अंजू रोहिला का जर्मनी में निधन

    रोहतक (एजेंसी)। भारत- इजरायल संबंधों को मजबूत बनाने सूत्रधार अंजू रोहिला का जर्मनी में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंजू बर्लिन में उप राजदूत के रूप में कार्य कर रही थी। इससे पहले वे इजराइल में तैनात थी। इनके कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल गए थे। उसके बाद भारत और इजराइल के संबंधों को काफी मजबूती मिली।

    अंजू का शव शुक्रवार दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है इसके बाद इनके मायके वाले शव को रोहतक सेक्टर 14 में लाएंगे। 45 वर्षीय अंजू का शव मकान नम्बर 19 में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शीला बाईपास रामबाग किया जाएगा। ससुराल लखनऊ में है। इनके पति मिलेश कुमार भारतीय खुफिया एजेंसी में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अंजू की बेटी 12 कक्षा व छोटी बेटी पांचवी की छात्रा है। अंजू करीब डेढ़ महीने पहले ही जर्मनी में बतौर उप राजदूत तैनात हुई थीं। इनके भाई नरेश कुमार रोहिला ने बताया कि अंजू की तबीयत कई दिन से ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से अंजू को हर्ट अटैक आने पर मृत्यु हो गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।