हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश ब्यास नदी में...

    ब्यास नदी में मिली कार, चालक लापता

    Beas River

    शिमला (एजेंसी)| हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर चार मील नामक स्थान पर एक कार ब्यास नदी में गिरी मिली है। स्थानीय पुलिस आज सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर कार में कुछ दस्तावेज मिले हैं. जबकि कार चालक लापता बताया जा रहा है।

    कार हरियाणा नम्बर की और हरियाणा वासी की है। जांच में यह सामने आया कि कार मालिक ने अपने किसी रिश्तेदार को कार दी थी लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की हादसे के दौरान कार में कितने लोग मौजूद थे। हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सदर रितिका जिंदल खुद मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पानी में तलाशी अभियान के लिये गोताखोर बुलाए गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।